मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस के पर्सनल बॉडीगार्ड पर ब्यूटीशियन ने लगाया रेप का आरोप , बॉडीगार्ड के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज

बॉलीवुड , 22-05-2021 1:56:19 PM
Anil Tamboli
मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस के पर्सनल बॉडीगार्ड पर ब्यूटीशियन ने लगाया रेप का आरोप , बॉडीगार्ड के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज
मुम्बई 22 मई 2021 - मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में एक ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद कंगना रनोट के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। 30 साल की इस पीड़िता की मानें तो हेगड़े ने शादी का झांसा देकर रेप किया है। मामला बुधवार रात दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी पर भारतीय दंड कानून सहित धारा 376, 377, और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है।

- 08 साल पहले आरोपी के संपर्क में आई थी पीड़िता -

ब्यूटीशियन ने अपने बयान में बताया कि 8 साल पहले वह आरोपी के संपर्क में आई थी। पिछले साल जून में आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद हेगड़े ने उसका रेप किया। इधर, जब कंगना की टीम से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि हेगड़े लंबे समय से छुट्टी पर चल रहा है। उन्हें इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। कुमार हेगड़े का नंबर भी ट्राई किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह संपर्क में नहीं था और न ही मैसेजेस का कोई जवाब मिला।

- पीड़िता की दोस्त ने सुनाई आरोपी की कहानी -

दैनिक भास्कर से बातचीत में विक्टिम की दोस्त दिव्‍या कोटियान ने कहा, 'आरोपी 9 साल से कंगना का पर्सनल बॉडीगार्ड है। अभी भी उनके लिए काम करता है। मेरी दोस्‍त से उसकी 8 साल की जान-पहचान है। दोनों का एक साल से अफेयर भी था। शादी के नाम पर उसने मेरी दोस्‍त को धोखा दिया और नाजायज संबंध बनाकर रखे। ज्‍यादातर टाइम वह शूट पर रहता था। मुंबई आने पर मेरी दोस्‍त के यहां ही रुकता था। दोस्‍त के साथ गोली और ड्रग्‍स लेकर अननैचुरल यौन संबंध भी बनाता था।

दिव्‍या ने आगे बताया'27 अप्रैल को उसने मेरी दोस्‍त को कहा कि उसकी मां एक्‍सपायर हो गई है, उसे वहां जाना है। वहां पहुंचकर उसने चार दिन बातचीत भी की। फिर 01 तारीख से उसने अपना फोन ऑफ कर लिया। 4-5 दिन जब फोन ऑफ रहा तो मेरी दोस्‍त को घबराहट हुई। कुमार हेगड़े के कुछ कॉमन दोस्तों ने बताया कि उसने झूठ बोला है। वह तो शादी करने वाला है। इससे मेरी दोस्‍त डिप्रेशन में चली गई। यहां तक कि वह सुसाइड तक करने जा रही थी, मगर मेरे समझाने पर वह रुकी, संभली और पुलिस में केस कर दिया।'

दिव्या ने अपनी आपबीती भी साझा की

बातचीत में दिव्‍या ने आपबीती भी साझा की। उन्होंने बताया, मैं भी छेड़छाड़ की शिकार रही हूं। पिछले साल मैंने भी गणेश आचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पर अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैं तो डीसीपी सर से लेकर गृहमंत्री अनिल देशमुख तक से मिली थी, लेकिन अब तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सोर्स - दैनिक भास्कर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH