कोरोना की गिरफ्त में यह मशहूर एक्ट्रेस और उसका पूरा परिवार , पिता होस्पिटलाइज्ड तो बाकी फैमिली होम आईसोलेसन में

बॉलीवुड , 05-05-2021 11:10:53 AM
Anil Tamboli
कोरोना की गिरफ्त में यह मशहूर एक्ट्रेस और उसका पूरा परिवार , पिता होस्पिटलाइज्ड तो बाकी फैमिली होम आईसोलेसन में
मुम्बई 05 मई 2021 - कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की भी कमर तोड़कर रख दी है। एक तरफ जहां फिल्मों की शूटिंग बंद है और स्टार्स घर पर बैठे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आए दिन कोई न कोई स्टार या उनके परिवार का सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ रहा है। हाल ही में बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस के परिवार के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आ रही है।

स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण, मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। खबर के मुताबिक परिवार के ख़ास दोस्त ने बताया है एक्ट्रेस के परिवार को 10 दिन पहले कोरोना वायरस से लक्षण नज़र आए थे, जिसके बाद टेस्ट करवाने पर पॉजिटिव आया। दीपिका के पापा फिलहाल बेंगलुरु के एक अस्पताल में एडमिट हैं, लेकिन अगले हफ्ते तक वो डिस्चार्ज हो जाएंगे।

प्रकाश पादुकोण के एक करीबी दोस्त ने पीटीआई से बातचीत में बताया, ‘करीब 10 दिन पहले प्रकाश , उनकी पत्नी और बेटी अनीशा को कोविड 19 के लक्षणों का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत अपना टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिटिव आया। जिसके बाद सबने खुद को आइसोलेट कर लिया, लेकिन दीपिका के पापा का बुखार नहीं उतर रहा था, इसलिए शनिवार को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालांकि अब वो ठीक हैं। उनके सारे पैरामीटर्स भी ठीक हैं। प्रकाश की पत्नी और बेटी घर पर ही क्वारंटाइन हैं और उम्मीद है कि 2-3 दिन में प्रकाश भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

आपको बता दें कि पिछले दो महीने में बॉलीवुड के टीवी जगत के कई नामी चेहरे कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें रणधीर कपूर, आमिर ख़ान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर,  तारा सुतारिया, सिद्धांत चतुर्वेदी, आदित्य नारायण, आर माधवन समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं।
कोरोना की गिरफ्त में यह मशहूर एक्ट्रेस और उसका पूरा परिवार , पिता होस्पिटलाइज्ड तो बाकी फैमिली होम आईसोलेसन में

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH