कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोविड-19 हास्पिटल और आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण , 24 घंटे में काम पूरा करने के दिए कड़े निर्देश ,,,

छत्तीसगढ़ , 09-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोविड-19 हास्पिटल और आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण , 24 घंटे में काम पूरा करने के दिए कड़े निर्देश ,,,
जांजगीर चांपा 09 जून 2020 - जांजगीर चाम्पा कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज जिला चिकित्सालय के पीछे ट्रामा वार्ड में  बनाए जा रहे कोविड हास्पिटल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बंजारे को निर्देशित कर कहा कि 24 घंटे के भीतर कोविड-19 अस्पताल के शेष सभी काम पूर्ण हो जाने चाहिए। 
बता दे की कोविड 19 हॉस्पिटल को तैयार करने के लिए 1 सप्ताह की मोहलत दी गई थी जो कल बुधवार को पूरी हो जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि कोविड अस्पताल के काम में विलंब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने पर जिले के संक्रमित लोगों को अन्य जिले के हॉस्पिटल पर निर्भर ना रहना पड़े। उन्होंने कहा कि कोविड-19 हॉस्पिटल का प्रवेश द्वार सेपरेट हो। वहां से अन्य व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने सीएमएचओ से कहा कि स्टाफ का ड्यूटी चार्ट तैयार कर लें। कलेक्टर ने आज कोविड-19 हॉस्पिटल के साथ पेंड्री के दिव्यांग स्कूल भवन में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया।
    ज्ञात हो कि 80 बेड का कोविड-19 हॉस्पिटल जिला अस्पताल के परिसर में ट्रामा सेंटर भवन में बनाया जा रहा है। इसी प्रकार दिव्यांग स्कूल भवन में 103 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया जा रहा है।  जहां सीसी कैमरा इंस्टॉलेशन और नर्सिंग स्टेशन का कार्य शेष है। कलेक्टर ने  शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल, सीएमएचओ डाॅक्टर एसआर बंजारे, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री वाय के गोपाल, एसडीओ श्री निराला सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH