क्वारेंटाईन सेंटर में पूर्व विधायको सहित भाजपा नेताओ ने किया हंगामा , प्रसासन ने उठाया यह कदम

छत्तीसगढ़ , 06-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
क्वारेंटाईन सेंटर में पूर्व विधायको सहित भाजपा नेताओ ने किया हंगामा , प्रसासन ने उठाया यह कदम
महासमुंद 06 जून 2020 -   महासमुंद जिले के कलेंडा (सिंघोड़ा) क्वारेंटाईन सेंटर में शुक्रवार की शाम भाजपा नेताओं ने बिना इजाजत प्रवेश किया, जिसे लेकर घंटों बवाल मचा रहा, आखिरकार अधिकारियों ने सभी का रेपिड टेस्ट कर 14 दिन के लिए क्वारन्टीन रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया ।

दरअसल कुछ दिनों पहले जिले के कलेंडा (सिंघोडा) के क्वारन्टीन सेंटर में एक महिला की मौत हो गई थी, जिसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली पूर्व विधायक रामलाल चौहान, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धनेश नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता कामता पटेल, केदुआ मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना सहित उनके कुछ साथियों को क्वारेंटाईन सेंटर का जायजा लेने पहुंचे। इधर नेताओं को बिना इजाजत क्वारन्टीन सेंटर में पहुंचने की जानकारी मिली, तो प्रशासनिक अमला हरकत में आया। मौके पर आला अफसर पहुंचे, चूंकि ये लोग सेंटर के भीतर गए थे, इसलिए रैपिड टेस्ट के बाद इन्हें छोड़ा गया। करीब 2 घंटे से भी अधिक समय तक ये सभी नेता क्वॉरेंटाइन सेंटर के अंदर बन्द रहे और बाहर पुलिस जवानों का पहरा लगा रहा। 
एस डी एम कुणाल दुदावत ने क्वॉरेंटाइन सेंटर के बाहर तैनात पुलिस जवानों से भीतर जाने वालों की जानकारी ली। सेंटर के बाहर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के वाहन भी कतार में लगा देख ग्रामीण भी सकते में आ गए।

मालूम हो, कि कलेक्टर के निर्देश पर क्वारेंटाईन सेंटरों में बिना अनुमति प्रवेश करने वाले और सेंटर के नियमों का पालन नहीं करने वाले सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार की शाम भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी अपने अन्य 11 साथियों के साथ कलेंडा क्वारेंटाईन सेंटर पहुंची थी। सेंटर में तैनात बल ने उन्हें अंदर जाने से मना किया, लेकिन व्यवस्था देखने के लिए वे सेंटर में प्रवेश कर गए। सेंटर में तैनात बल ने इसकी जानकारी एसडीएम कुणाल दुदावत को दी, तो वे तत्काल वहां पहुंचे। तब तक जनप्रतिनिधि सेंटर में ही थे।

एसडीएम कुणाल दुदावत (आईएएस) ने बताया, कि जिन लोगों ने क्वॉरेंटाइन सेंटर के भीतर प्रवेश किया है, उनकी खुद की सेहत के लिए और बाकी तमाम लोगों की सेहत के लिए स्वास्थ्य अमले को बुलाकर सभी का रैपिड टेस्ट कराया गया है।

बता दें, कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में त्रिपुरा, पुणे और यूपी से आए मजदूर क्वॉरेंटाइन किए गए हैं, जबकि तोषगांव क्वॉरेंटाइन सेंटर में त्रिपुरा से आए एक मजदूर के पॉजिटिव आने की सूचना भी मिली है। स्वास्थ्य अमले द्वारा सबकी जांच के बाद क्वॉरेंटाइन सेंटर के भीतर प्रवेश करने वाले 12 लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH