प्रदेश में नई भर्ती पर पूरी तरह नही लगी है रोक , वित्त विभाग के अपर सचिव ने किया स्थिति स्पष्ट ,,
छत्तीसगढ़ , 03-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
रायपुर 03 जून 2020 - छत्तीसगढ़ के लाखो बेरोजगारों को वित्त विभाग ने बड़ा राहत दिया है खासतौर पर स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर नियुक्त होने वाले बेरोजगारों को तो इस आदेश के बाद काफी खुशी होगी । वित्त विभाग के अपर सचिव ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त करने के बाद नए पदों पर नियुक्ति के लिए जो भर्ती प्रक्रिया जारी है उस पर कोई रोक नहीं है और विभाग भर्ती प्रक्रिया जारी रख सकता है उसे केवल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से पहले वित्त विभाग से एक बार फिर अनुमति लेनी होगी ।
बता दे की पिछले आदेश से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी और यह लगने लगा था मानो पूरी प्रक्रिया पर ही 31 मार्च 2021 तक ग्रहण लग गया है इसके बाद वित्त विभाग ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया है कि रोक उस प्रकार का नहीं है जैसा समझा जा रहा है भर्ती प्रक्रिया जारी रखने में किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं है केवल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखते हुए विभागों को नियुक्ति देने से पूर्व एक बार फिर से वित्त विभाग की स्वीकृति लेनी होगी ।
कुल मिलाकर जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है उन भर्ती प्रक्रियाओं को विभाग पूर्ण करा सकता है और उसके बाद नियुक्ति देने से पूर्व वित्त विभाग की सहमति लेकर आदेश भी जारी कर सकता है
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार