सक्ती - इधर वन विभाग और प्रसासन गहरी नींद में सो रहा और उधर भू माफिया वांटेड वन भूमि पर कर रहा कब्जा

सक्ती , 21/02/2026 1:57:45 AM
Anil Tamboli
सक्ती - इधर वन विभाग और प्रसासन गहरी नींद में सो रहा और उधर भू माफिया वांटेड वन भूमि पर कर रहा कब्जा

सक्ती  21फरवरी 2026 - एक वक्त था कि जब  भू-माफिया शहर में रह कर दुसरो की और सरकारी जमीन पर अपने रसूख और पैसों के दम पर अवैध कब्जा किया करते थे। लेकिन अब बदलते समय के साथ ग्रामीण अंचलों में भी भू-माफिया पैदा हो गए जिनकी गिद्ध नजर वन भूमि पर है।

एक ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत मोहगांव के आश्रित ग्राम घोघरा से सामने आया है जँहा भू-माफिया राजू दास महंत उर्फ "वांटेड" लगातार घोघरा की वनभूमि को समतल कर उसमें अवैध कब्जा कर रहा है। घोघरा के ग्रामीणों की माने तो भू-माफिया राजू दास महंत उर्फ "वांटेड" लगातार बड़े झाड़ के जंगल पर JCB चला कर ना सिर्फ जंगल की कटाई कर रहा है बल्कि वन भूमि को समतल कर उसमें अवैध कब्जा भी कर रहा है।

सरकारी रिकॉर्ड में ग्राम घोघरा के खसरा नंबर 156 /1 , 228/1 , 228/2 , 228/3 की भूमि बड़े झाड़ के जंगल के रूप में दर्ज है और इस जमीन पर सैकड़ों हरे भरे पेंड लगे हुए जिसकी कटाई कर भू-माफिया राजू दास महंत उर्फ "वांटेड" उस पर अवैध कब्जा कर रहा है। खास बात यह है कि लगातार खबरे प्रकाशित होने और शिकायत के बाद भी ना तो वन विभाग भू-माफिया राजू दास महंत उर्फ "वांटेड" पर कोई एक्सन ले रहा है और ना जिला प्रशासन जिसकी वजह से भू-माफिया राजू दास महंत उर्फ "वांटेड" का हौसला लगातार बुलंद होते जा रहा है।

आरोप तो यह भी लग रहा है कि भू-माफिया राजू दास महंत उर्फ "वांटेड" ने वन विभाग के बड़े अधिकारी और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों का जेब गर्म कर चुका है और वह हर महीने एक निश्चित रकम भी उन्हें पंहुचता है। इन आरोपो की काफी हद तक इसलिए बल मिलता है कि अगर कोई आम आदमी एक हरा भरा पेंड काट दे तो वन विभाग उस पर चढ़ाई कर देता है लेकिन भू-माफिया राजू दास महंत उर्फ "वांटेड" तो पूरा जंगल उजाड़ रहा है मगर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के कानो में जूं तक नही रेंग रही है।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH