आज का राशिफल, दिनांक 09 नवम्बर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 09-11-2025 2:03:56 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 09 नवम्बर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 09 नवंबर 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 9 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 09 नवंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

मेष राशि - 9 नवंबर को आपका दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन कुछ अच्छे संकेत भी हैं। सुबह के समय थोड़ी भागदौड़ या तनाव महसूस हो सकता है, पर दोपहर के बाद हालात अपने आप सुधर जाएंगे। कामकाज में मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आपकी बातों को लोग गंभीरता से लेंगे। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। 

वृषभ राशि - 9 नवंबर को आपका मूड अच्छा रहेगा और मन में नई ऊर्जा महसूस होगी। कोई रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। रिश्तों में मिठास आएगी- खासकर किसी पुराने साथी से मुलाकात या मैसेज मिल सकता है। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज करें। 

मिथुन राशि - 9 नवंबर को आप बहुत एक्टिव रहेंगे। दिमाग में ढेर सारे नए आइडिया आएंगे और आप खुद को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया है। नौकरी वाले लोगों को आज किसी सीनियर से तारीफ मिल सकती है। प्यार में किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी न पालें। बात करने से सब कुछ ठीक हो जाएगा। 

कर्क राशि - 9 नवंबर को आपका ध्यान घर और परिवार पर ज्यादा रहेगा। कुछ जरूरी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। अगर किसी से पुराने समय की कोई बात चल रही थी तो आज उसका हल निकल सकता है। काम में थोड़ा दबाव रहेगा लेकिन आप संभाल लेंगे। पैसों के मामले में आज सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। 

सिंह राशि - 9 नवंबर को आपको मेहनत के साथ-साथ संयम भी रखना होगा। आज दिन थोड़ा भारी लग सकता है क्योंकि जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। काम के दबाव में गुस्सा आ सकता है, लेकिन शांत रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसा आएगा लेकिन उसी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें- सिरदर्द या थकान परेशान कर सकती है। 

कन्या राशि - 9 नवंबर को आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुराने अटके काम में सफलता मिलने के योग हैं। आज आप जो भी प्रयास करेंगे, उसका अच्छा फल जल्द मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्यार में कोई नई शुरुआत हो सकती है। 

तुला राशि - 9 नवंबर को आप पूरे जोश में रहेंगे। दिन की शुरुआत कुछ सकारात्मक खबरों से हो सकती है। ऑफिस या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का सही समय है। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आने वाले समय में फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और प्यार भरी बातचीत हो सकती है। 

वृश्चिक राशि - 9 नवंबर को दिन खुशनुमा रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। पैसों की स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। दोस्तों या परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में समझदारी दिखाएं।

धनु राशि - 9 नवंबर को काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप हर स्थिति को समझदारी से संभाल लेंगे। आपकी बातों का असर दूसरों पर रहेगा। पैसों को लेकर कुछ नई योजनाएं बनेंगी। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। घर में किसी बड़े-बुजुर्ग से सलाह लें। वो बात आगे चलकर आपके बहुत काम आएगी। 

मकर राशि - 9 नवंबर को आपकी मेहनत का रंग दिखने लगेगा। जिस चीज के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता के संकेत मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस या बिजनेस में किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। घर-परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा। 

कुंभ राशि - 9 नवंबर को थोड़ा संभलकर चलना होगा। मन किसी पुराने झगड़े या चिंता में उलझ सकता है। किसी बात को लेकर ओवरथिंकिंग से बचें। आज नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच लें। परिवार के लोग आपका साथ देंगे, बस अपनी बात शांति से रखिए। पैसों को लेकर कोई छोटा फैसला लेने का मौका मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में न करें।

मीन राशि - 9 नवंबर को आपका मन भावुक रहेगा। पुरानी यादें या कोई पुराना रिश्ता फिर से दिमाग में घूम सकता है। आज किसी बात पर भावनाओं में बहने से बचें। कामकाज में ध्यान लगाइए, नहीं तो छोटी गलतियाँ हो सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। किसी करीबी की सलाह काम आएगी। सेहत सामान्य रहेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH