छत्तीसगढ़ - खेत मे करंट की चपेट में आने से चाचा और भतीजा की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ , 29/10/2025 10:12:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खेत मे करंट की चपेट में आने से चाचा और भतीजा की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ 29 अक्टूबर 2025 - रायगढ़ जिले में करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों आलू के फसल की सिंचाई करने खेत गए थे। जहां मोटर पंप चलाने के दौरान चाचा करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में चाचा को बचाने के चक्कर में भतीजे की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि ग्राम मुड़ापार में रहने वाला 25 वर्षीय निर्मल नागवंशी अपने 12 साल के भतीजे शिवा नागवंशी के साथ अपने खेत में आलू की फसल की सिंचाई करने पहुंचा था। खेत में सिंचाई के लिए निर्मल मोटर पंप चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन कर रहा था। इसी दौरान बिजली का बोर्ड जमीन पर गिर गया। निर्मल उसे उठाने के लिए गया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया।

चाचा को करंट में चिपका देख भतीजा शिवा उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने मामले की सूचना लैलूंगा थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया कि करंट से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप

सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH