छत्तीसगढ़ - जंगल मे महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने जताई यह आशंका

रायगढ़ , 26/10/2025 12:57:45 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जंगल मे महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने जताई यह आशंका

रायगढ़ 26 अक्टूबर 2025 - जंगल मे महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। महिला की लाश औंधे मुंह पड़ा हुआ था। संभवना जताई जा रही है कि वन्यप्राणी को मारने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से तार और अन्य सामान जब्त किया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिवरी गांव की 41 वर्षीय घसनिन मांझी गुरुवार को कहीं निकली थी और घर नहीं लौट सकी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शनिवार को ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने महिला की लाश देखी। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे गांव में इसकी खबर लग गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी।

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत शिकारियों के जंगली जानवर का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से होने की संभावना है। पुलिस ने घटना स्थल से शिकार में इस्तेमाल किए गए तार और अन्य सामान जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप

सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH