छत्तीसगढ़ - बकरा चोरी करना दो युवकों को पड़ा भारी , पहले ग्रामीणों ने पकड़ा और फिर..

बलरामपुर , 13/08/2025 1:52:34 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बकरा चोरी करना दो युवकों को पड़ा भारी , पहले ग्रामीणों ने पकड़ा और फिर..

बलरामपुर 13 अगस्त 2025 - बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम शारदापुर में सोमवार शाम बकरा चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद आक्रोशित भीड़ ने दोनों को लाठी-डंडे और लात-घूंसों से इतना पीटा कि वे बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचाया। इस घटना का वीडियो भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बना लिया था। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शारदापुर निवासी महेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह अपने घर के बकरे-बकरियों को चरने के लिए खलिहान में बांधकर रखा था। दोपहर में उसने देखा कि एक बड़ा बकरा गायब है। संदेह होने पर अपने भाई और अन्य ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। इस दौरान खबर मिली कि लोलकी चट्टानी इलाके में बाईक पर सवार दो युवक एक बकरे के साथ देखे गए हैं।

सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे और बड़कागांव निवासी कार्तिक व सूरज को पकड़ लिया और दोनों को लाठी-डंडे व लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उन्हें छोड़ने की बात कही लेकिन इतनी पिटाई हुई कि दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए।

घटना की सूचना पाकर चलगली पुलिस मौके पर पहुंचे और भीड़ को अलग कर घायल युवकों को वाड्रफनगर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्तिक और सूरज के खिलाफ धारा 3(5), 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वहीं, ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट के मामले में अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH