छत्तीसगढ़ - सराफा कारोबारियों को गोली मारकर लाखो के जेवरों की लूट , पूरे इलाके में नाकाबंदी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 06/06/2025 4:44:48 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सराफा कारोबारियों को गोली मारकर लाखो के जेवरों की लूट , पूरे इलाके में नाकाबंदी

मनेन्द्रगढ़ 06 जून 2025 - जनकपुर थाना क्षेत्र के माड़ीसरई इलाके में गुरुवार रात एक सनसनीखेज लूट की घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। दो सराफा कारोबारी, ब्रम्हा सोनी और अनिल सोनी, पर चार लुटेरों ने फायरिंग कर सोना-चांदी, नगदी और मोबाइल लूट लिया। इस हमले में दोनों कारोबारी घायल हो गए, जबकि भागते समय लुटेरों की बाइक एक ग्रामीण से टकरा गई, जिससे वह भी घायल हो गया।

बता दें कि ब्रम्हा सोनी और अनिल सोनी गुरुवार शाम हरचौका साप्ताहिक बाजार से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। इस दौरान माड़ीसरई इलाके में दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने उनका पीछा किया और फायरिंग शुरू कर दी। ब्रम्हा सोनी को कंधे पर गोली लगी, जबकि अनिल सोनी भी हमले में घायल हो गया। ब्रम्हा सोनी की सात वर्षीय बेटी, जो उनके साथ थी, सौभाग्यवश सुरक्षित रही।

लुटेरे कारोबारियों से सोना-चांदी, नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। भागने के दौरान लुटेरों की एक बाइक एक ग्रामीण की बाइक से टकरा गई, जिससे ग्रामीण भी घायल हो गया। इस टक्कर में लुटेरों ने अपनी बाइक और एक कट्टा मौके पर छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और कट्टा बरामद कर लिया है, लेकिन लुटेरे अभी तक फरार हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में जनकपुर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायल कारोबारियों और ग्रामीण को तत्काल मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ब्रम्हा सोनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जनकपुर पुलिस ने लुटेरों की तलाश में रात भर सघन छापेमारी की और आज भी कई टीमें संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी हो सके।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH