जांजगीर चाम्पा - सनसनीखेज गैंगरेप के चारो आरोपी गिरफ्तार , एक आरोपी सक्ती जिले का निवासी

जांजगीर चाम्पा , 21/05/2025 6:28:35 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - सनसनीखेज गैंगरेप के चारो आरोपी गिरफ्तार , एक आरोपी सक्ती जिले का निवासी

जांजगीर चाम्पा 21 मई 2025 - चाम्पा पुलिस ने सनसनीखेज गैंगरेप के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी छत्तीसगढ़ से बाहर भागने के फिराक में थे जिन्हें पुलिसने रास्ते से दबोच लिया। पकड़े गए चारो आरोपियों में से एक आरोपी सक्ती जिले का निवासी है।

चाम्पा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 18 मई की दोपहर पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। इसी दौरान मनोज कुमार पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी जमनीपाली जिला कोरबा , नरेंद्र कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष निवासी जमनीपाली जिला कोरबा , रामकुमार पटेल, उम्र 31 वर्ष निवासी जमनीपाली जिला कोरबा , धरम चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी कुदारी टाल थाना नागरदा जिला सक्ती आये और पीड़िता के घर पर भोजन किया।

कुछ समय बाद जब पीड़िता का पिता सो गया, तब सभी आरोपियों ने पीड़िता को पकड़कर जबरन दूसरे कमरे में लेकर गए और उसके साथ बारी बारी से रेप किया। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। डरी सहमी पीड़िता ने अगले दिन अपनी माँ को घटना की जानकारी दी जिस पर थाना चांपा में दिनांक 20 मई 2025 को आरोपियों के विरुद्ध 70 (1) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SP विजय पाण्डेय के निर्देशन में थाना चांपा से एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सूचना मिली कि सभी आरोपी रायगढ़-कोरबा रोड की ओर ट्रक में बैठकर भाग रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने करतला के पास ट्रक में बैठे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया,  विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य पाया गया जिस पर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH