छत्तीसगढ़ - चार महीने से लापता बच्ची को तलाश करने ASI ने मांगी 20 हजार की रिश्वत , हुआ सस्पेंड

बिलासपुर , 28/04/2025 11:42:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चार महीने से लापता बच्ची को तलाश करने ASI ने मांगी 20 हजार की रिश्वत , हुआ सस्पेंड

बिलासपुर 28 अप्रैल 2025 - बिलासपुर में खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां पिछले चार महीनें से अपनी लापता नााबलिग बेटी का पता लगाने एक मां थाने का चक्कर लगा रही है। पीड़ित मां की मदद करने के बजाये थाने में पदस्थ ASI ने बेटी को खोजकर लाने के नाम पर 20 हजार रूपये की मांग कर दी। पीड़ित महिला का पैसा देने का वीडियों सामने आने के बाद SSP रजनेश सिंह ने ASI को सस्पेंड कर दिया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि कोटा क्षेत्र में रहने वाली महिला की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है। महिला ने बेटी की तलाश की पर वह नहीं मिली। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की राजस्थान में है।

बेटी के राजस्थान में होने का पता चलने के बाद पीड़ित मां पुलिस थाने जाकर पुलिस अधकारियों से बेटी को लाने की मिन्नते कर रही थी। इस दौरान महिला से थाने में पदस्थ ASI हेमंत पाटले ने राजस्थान जाने के लिए खर्च लगने की बात कहकर 20 हजार रूपये की डिमांड कर दी। ASI ने तर्क दिया कि राजस्थान में जाकर बेटी को ढूंढना पड़ेगा। उसके साथ कम से कम तीन और पुलिसकर्मी जाएंगे। वहां रहने खाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी।

ASI के इस डिमांड के बाद महिला ने 20 हजार की रिश्वत दी। जिसका वीडियों भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में महिला पैसे देते हुए नहीं दिख रही है। वीडियो में महिला अपने बेटे से कह रही है कि पैसे देते हुए वीडियो बनाया है या नहीं। जिस पर उसका बेटा कह रहा है कि पैसे देते समय पुलिस वाले ने उसे भगा दिया था, जिसके चलते वो वीडियो नहीं बना पाया।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को देखने के बाद SSP रजनेश सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने महिला से पैसे लेने वाले ASI हेमंत पाटले को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटेच कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH