छत्तीसगढ़ - प्राचीन देवस्थल शिवलिंग की चोरी , गांव में तनाव का माहौल , पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर , 21/02/2025 8:00:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्राचीन देवस्थल शिवलिंग की चोरी , गांव में तनाव का माहौल , पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर 21 फरवरी 2025 - बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में महाशिवरात्रि के पहले एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है जिसमें खरहरा स्थित प्राचीन देवस्थल से अज्ञात चोरों ने शिवलिंग की चोरी कर ली। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और शिवभक्तों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में देवस्थल में प्रवेश कर वहां स्थापित शिवलिंग को उखाड़ लिया। इसके अलावा, चोर शिवलिंग के साथ वहां स्थापित धातु से बना नाग भी अपने साथ ले गए। सुबह जब स्थानीय ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो शिवलिंग को गायब देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। 

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस द्वारा आसपास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। वही इस चोरी की घटना से गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। भक्तों का कहना है कि यह धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए पुलिस को जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH