छत्तीसगढ़ - ईट भट्ठे के तंबू में पति और पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा , 30/12/2024 6:26:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ईट भट्ठे के तंबू में पति और पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
अम्बिकापुर 30 दिसम्बर 2024 - सरगुजा जिले के ग्राम पलगढ़ी में गमला ईंट भट्ठे के पास तंबू के अंदर सोए मजदूर दंपती का शव मिला है। सुबह दंपती के बच्चे भट्ठे पर पहुंचे और दोनों को उठाने की कोशिश की, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों ने ठंड से बचने के लिए तंबू के अंदर आग जलाई थी। आशंका है कि दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक, लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलगड़ी में संचालित गमला ईंट भट्ठे में गांव के कलिंदर अगरिया (30) और पत्नी सुंदरी अगरिया (28) पिछले दो माह से ईंट बनाने का कार्य कर रहे थे। 28 दिसंबर शनिवार की शाम लगभग 6.30 बजे दोनों ने अपने दोनों बेटे हीरा लाल (11) और मोती लाल (8) को अपने घर में छोड़कर रात को वापस ईंट भट्ठे के पास तंबू में सोने चले गए थे। 

मजदूर दंपती के दोनों बच्चे हीरालाल और मोतीलाल रविवार सुबह करीब 10 बजे ईंट भट्ठा पहुंचे तो उन्हें माता-पिता काम करते नहीं दिखे। जब दोनों तंबू में गए और दोनों को सोए देख उठाने की कोशिश की जब वे नहीं उठे तो घर जाकर पहुंच परिवारवालों को इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और जांच की, तब तक दोनों की मौत हो गई थी। 

घटना की सूचना पर लखनपुर और दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दरिमा TI मनोज प्रजापति ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। 

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH