08 हजार की रिश्वत लेते पटवारी आदित्य सिंह गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 16/10/2024 8:45:41 AM
Anil Tamboli
08 हजार की रिश्वत लेते पटवारी आदित्य सिंह गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही
भिंड 16 अक्टूबर 2024 - लोकायुक्त टीम ग्वालियर ने बुधवार सुबह शहर के अटेर रोड अग्रवाल कॉलोनी में बंबा किनारे पेड़ के नीचे पटवारी को किसान से 08 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पटवारी ने किसान से उसकी जमीन से कब्जा नहीं हटाने के लिए रिश्वत मांगी थी। आरोपी पटवारी अटेर के ग्राम रमा हल्के में पदस्थ है।

शिकायतकर्ता सर्वेश यादव निवासी रमा हाल अग्रवाल कॉलोनी बंबा ने बताया कि रमा मौजे में उसकी जमीन है। खसरा नंबर 322 में छह बिस्वा में पांच हिस्सेदार हैं। परिवार के प्रमोद यादव ने जमीन से कब्जा दिलाने के लिए अटेर तहसीलदार के यहां गुपचुप तरीके से आदेश करवा लिया।11 अक्टूबर को अटेर थाना पुलिस पटवारी के साथ उनके घर आई और जमीन से कब्जा हटाने के लिए कहा। 

शिकायतकर्ता कलेक्टर का आदेश लेकर हल्का पटवारी आदित्य सिंह कुशवाह से मिले। पटवारी ने आदेश देखकर कहा कि वह कलेक्टर का आदेश नहीं मानेंगे, तहसीलदार के आदेश पर ही अमल करेंगे। पटवारी ने कहा कि कब्जा नहीं हटाना चाहते हो तो 10 हजार रुपये लगेंगे।

फरियादी 14 अक्टूबर को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर शिकायत की। लोकायुक्त ने 15 अक्टूबर को टेप देकर फरियादी को वापस भिंड भेजा। फरियादी ने पटवारी को दो हजार रुपये देकर उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

बुधवार सुबह फरियादी ने पटवारी आदित्य सिंह कुशवाह से कहा कि उसे आठ हजार रुपये देने हैं, कहां आना है। चूंकि पटवारी बायपास स्थित आईपीएस स्कूल के पास रहता है। पटवारी ने फरियादी से कहा कि वह घर के बाहर मिले वह वहीं आ रहा है। नौ बजे फरियादी ने जैसे ही पटवारी को केमिकल लगे पांच-पांच सौ के 16 नोट दिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH