प्रदेश के 34 जिलों से हुई मानसून की विदाई , लेकिन इन दो संभागों में अभी होगी बारिश

मध्य प्रदेश , 05/10/2024 8:48:47 PM
Anil Tamboli
प्रदेश के 34 जिलों से हुई मानसून की विदाई , लेकिन इन दो संभागों में अभी होगी बारिश
भोपाल 06 अक्टूबर 2024 - बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। इसके असर से शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर एवं पन्ना समेत 34 जिलों से विदा हो गया है।

इसके पूर्व दो अक्टूबर को मानसून मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर जिलों से विदा हो गया था। एक सप्ताह में पूरे प्रदेश से मानसून वापस जा सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अब मौसम साफ होने लगा है। इस वजह से रात के तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार हैं। दो दिन बाद जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में गांगेय क्षेत्र और उससे लगे पश्चिम बंगाल पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। इस चक्रवात से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

राजस्थान और उससे लगे मध्य प्रदेश पर एक प्रति चक्रवात भी बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रति चक्रवात बनने के कारण मानसून वापसी की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। इससे वातावरण से नमी कम होने के कारण मौसम साफ होने लगा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH