अगर आप भी पार्टनर को लिपलॉक किस करते है या करने की सोच रहे है तो हो जाये सावधान , क्योंकि,,

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अगर आप भी पार्टनर को लिपलॉक किस करते है या करने की सोच रहे है तो हो जाये सावधान , क्योंकि,,
नई दिल्ली 09 जुलाई 2024 - मेडिकल साइंस में लिप किस (LIP KISS), हिंदी में कहे तो चुंबन को खुश रहने की दवा माना गया है। किस करने से दिमाग में अच्छे रसायनों को एक कॉकटेल रिलीज होने लगता, जो हमारे स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। हालांकि यही किस अब लोगों के लिए बीमारी का कारण बनते जा रहा है। किसिंग डिजीज ने कई देशों में खतरे की घंटी बजा दी है। ब्रिटेन समेत कई देश ग्लेंडुअर फीवर यानी किसिंग डिजीज (kissing Disease) के खतरे में आ गए हैं।

दरअसल व्यक्ति की लार के संपर्क में आने से होने वाली ये संक्रामक बीमारी ग्लैंडुलर बुखार (glandular fever) का कारण बन जाती है। ब्रिटेन में इस वायरस से संक्रमित एक कॉलेज स्टूडेंट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चुंबन से होने वाली इस बीमारी किसिंग डिजीज भी कहा जाता है। हालांकि, मेडिकल भाषा में मेडिकल भाषा में इंफेक्शियस मोनोन्यूक्लियोसिस ( infectious mononucleosis ) भी कहा जाता है। यह बीमारी एपस्टीन-बार वायरस (EBV) के कारण होती है, जो लार से फैलता है। क्योंकि वह बीमारी आमतौर पर किस करने से फैलती है, इसलिए इसे किसिंग डिजीज भी कहा जाता है।

क्या है किसिंग डिसीज..

किसिंग डिजीज एपस्टीन बर्र नामक वायरस से इंसान में फैलती है। इसके बाद संक्रमित व्यक्ति की लार से ये बीमारी दूसरे शख्स को संक्रमित कर देती है। किस करने यानी चूमने, खांसने और छींकने के साथ साथ एक चम्मच से खाने, एक ही सिगरेट पीने, एक गिलास से पानी पीने और एक स्ट्रॉ से कुछ पीने से भी ये वायरस संक्रमण फैला रहा है।

क्या है इसके लक्षण..

अगर किसी को किसिंग डिजीज हो जाए तो इसमें बहुत अधिक थकान होती है। साथ ही गले में खराश और बुखार भी लग जाता है. गर्दन और आर्म्सपिट के पास जो नसें होती है वह सूज जाती है। कुछ लोगों में टॉन्सिल भी सूज जाती है. इन सबके अलावा स्किन में रैशेज, सिर दर्द और स्प्लीन में सूजन भी हो सकती है। तेज बुखार के साथ साथ बॉडी पर रैशेज होना, सिर में और शरीर में दर्द होना, भूख मर जाना, लिवर में दर्द होना भी इसके लक्षण हैं। 
क्या है इलाज

ज्यादातर युवाओं में शरीर अपने आप इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने लगता है। इससे अपने आप ठीक हो जाता है। अगर नहीं ठीक होता है तो डॉक्टर एंटीबायोटिक लेने की सलाह देते हैं। इस बीमारी से बचने का यही तरीका है कि अगर किसी को यह बीमारी है तो वह दूसरे के साथ लिप किस न करें और खाने के बर्तन में या साथ में भोजन न करें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH