मरवाही उपचुनाव , जोगी जनता कांग्रेस के बाद अब बीजेपी को बड़ा झटका , इन दिग्गजो ने छोड़ा साथ ,,

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मरवाही उपचुनाव , जोगी जनता कांग्रेस के बाद अब बीजेपी को बड़ा झटका , इन दिग्गजो ने छोड़ा साथ ,,
रायपुर 10 अक्टूबर 2020 -  मरवाही उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जलन भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश कर लिया है. साथ में दो भाजपा पार्षद पारस चौधरी व प्रेमवती को कांग्रेस प्रवेश कराया है. बता दें कि राकेश जालान निर्दलीय पार्षद चुनकर आए थे, जिसे भाजपा ने नगर पंचायत पेंड्रा का अध्यक्ष बनाया था.

गौरेला नगर पंचायत के बाद पेंड्रा नगर पंचायत भी कांग्रेस की झोली में चली गई है. गौरतलब है कि राकेश चालान ने पार्षद पद के लिए कांग्रेस से टिकट मांगी थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भाजपा ज्वाइन करके नगर पंचायत पेंड्रा में अध्यक्ष बने थे. इसके साथ पार्षद प्रेमवती कॉल जो कि भाजपा की सदस्य थी और पारस चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे. आज यह तीनों भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सामने ले ली है. पार्टी प्रवेश के बाद तीनों नेताओं ने कहा कि हम कांग्रेस की रीति-नीति एवं सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ये फैसला लिए है.

बता दें कि मरवाही उपचुनाव को लेकर लगातार भाजपा एवं जोगी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं. शुक्रवार को पेंड्रा से शिवनारायण तिवारी, पंकज तिवारी और बिलासपुर से समीर अहमद ‘बबला’ को सीएम भूपेश बघेल और पी एल पुनिया ने कांग्रेस प्रवेश कराया. कांग्रेस प्रवेश करने वाले ये तीनों ही नेता जोगी कांग्रेस के महत्वपूर्ण स्तम्भ माने जाते हैं. ऐसे में इनके पार्टी छोड़ने से मरवाही में जोगी परिवार की मुश्किलें और बढ़ सकती है. शुक्रवार को शाम 7 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश किया.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH