छत्तीसगढ़ - IPL सट्टा खेलाते महिला बुकी गिरफ्तार , लाखो रुपयों के साथ नोट गिनने की मशीन जप्त

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - IPL सट्टा खेलाते महिला बुकी गिरफ्तार , लाखो रुपयों के साथ नोट गिनने की मशीन जप्त
अंबिकापुर 06 मई 2024 - ऑपरेशन विश्वास के तहत सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IPL में सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी युवक सट्टा संचालित करने वाली महिला के कहने पर वाट्सएप पर लिंक skyinplay.com का भेजकर सट्टा खिलाता था। साथ ही सट्टे की रकम इकठ्ठा करने का काम भी करता था। पुलिस ने पकड़े गये सटोरिये के कब्जे से 06 लाख 97 हजार नगदी और एक नोट गिनने की एक मशीन जब्त की है।

दरअसल 04 मई कों पुलिस पेट्रोलिंग टीम कों सूचना मिली कि IPL क्रिकेट मैच गुजरात टाइटन्स व आरसीबी मैच के मध्य T-20 मैच पर रुपये पैसे का दाव लगाकर लाखों- करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। मामले में महामाया चौक, अम्बिकापुर रोड में रेड कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी मायापुर अम्बिकापुर होना बताया। 

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बताया कि वह एजेंट के रूप मे कार्य कर सट्टा पट्टी की रकम को लोगों से इकट्ठा कर इस मामले के मुख्य आरोपियों तक पहुंचाने का काम करता है। मोबाइल में वाटसअप के माध्यम से सट्टा पट्टी खेलने लिंक भेजनें का काम रागिनी बर्नवाल उम्र 36 वर्ष निवासी दरिमा मोड़ अम्बिकापुर द्वारा किया जाता है।

आरोपी विकास सोनी खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि वह केवल हार जीत का रकम शहर में घूम-घूमकर इकट्ठा करता था। मुख्य आरोपियों द्वारा व्हाट्सअप चैट से पैसा लेने एवं देने की सूचना दी जाती थी। आरोपियों का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 293/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6,7 का अपराध पंजीबद्ध कर मामले के आरोपी विकास सोनी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार किया गया। 

मामले की अन्य आरोपिया रागिनी बर्नवाल को धारा 41 जा. फौ. का नोटिस देकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH