छत्तीसगढ़ - ऐसा कोई सगा नही जिसे भूपेश ने ठगा नही , छत्तीसगढ़ प्रभारी के इस बयान से गरमाई राजनीति
रायपुर , 19-03-2024 10:50:23 PM
रायपुर 19 मार्च 2024 - छत्तसीगढ़ में लोकसभा चुनाव के पास आते ही अब नेताओं के बीच बयानों का सिलसिला तेज हो चला है. ऐसे में जहां PCC चीफ दीपक बैज ने आज प्रेस वार्ता में भाजपा और पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए है तो वही इसका पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ लोकसभा प्रभारी नितिन नविन ने कहा अब तो उनको यही लग रहा है की भाजपा का मान्यता खत्म होगा तब वह जीवित हो पाए। चिंता मत कीजिए न्यायालय का जो भी निर्णय होगा हम उसके साथ जाते है।
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के 5 करोड़ रुपए के लेनदेन वाले मामले पर नितिन नवीन ने कहा
“ऐसा कोई सगा नहीं जिसको भूपेश ने ठगा नही” अब आप समझ सकते है की इस लाइन को हम कहते थे वो कैसे चरितार्थ हुआ।
जिस पार्टी ने उनको अध्यक्ष बनाया, मुख्यमंत्री बनाया उस पार्टी के कोश पर भी उन्होंने हाथ साफ कर दिया। कोषाध्यक्ष और उनके संबंध सार्वजनिक है। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अगर कोई निर्णय लेंगे तो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी जायेगी।
















