EOW की FIR के बाद सामने आया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान , कही यह बात

रायपुर , 18-03-2024 3:26:06 AM
Anil Tamboli
EOW की FIR के बाद सामने आया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान , कही यह बात
रायपुर 17 मार्च 2024 - एक बार फिर छत्तीसगढ़ की सियासत में महादेव एप का जिन्न बाहर आया है. महादेव एप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम पर FIR दर्ज की गई है. अब इस FIR को लेकर भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि लोकसभा की चुनाव डेट घोषित हो चुकी है, राजनांदगांव से कांग्रेस ने मुझे प्रत्याशी बनाया है।

यह चर्चा मीडिया में पहले से ही शुरू हो गई थी. इसी बीच में महादेव एप का जिन्न बाहर आया. EOW ने केस दर्ज किया है, जिसमें मेरा भी नाम है। 04 मार्च की FIR की कॉपी है और आज 17 मार्च को प्रकाशित किया गया. इतने दिनों तक यह क्या कर रहे थे? यह राजनीतिक FIR है. दबाव पूर्वक मेरा नाम FIR में डाला गया।

आगे पूर्व सीएम बघेल ने कहा, महादेव एप से सब परिचित हैं. सरकार में रहते हुए 2022 में हमने पहली FIR दर्ज की थी. 450 से अधिक गिरफ्तारियां हुई थी. 2022 में ही जुआं अधिनियम था, उसे कड़ा बनाने बिल लाकर पारित भी किया और लागू किया गया. महादेव एप में व्यापक पैमाने में छत्तीसगढ़ में कार्रवाई हुई।

एक हजार से अधिक खाते सीज किया गया. हमने रवि उत्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया, लेकिन केंद्र सरकार ने गिरफ्तारी नहीं की. बीच में अचानक शुभम चंद्राकर की एंट्री होती है, उसका बीजेपी कार्यालय से एक वीडियो जारी होता है. असीम दास के पास जिस गाड़ी से पैसा पकड़ा जाता है वो बीजेपी नेता के रिश्तेदार की गाड़ी है. विधानसभा अध्यक्ष के साथ असीम दास की फोटो है।

आगे EOW की नोटिस को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, अगर नोटिस भेजा जाएगा तो मै जरूर जाऊंगा. इस मुद्दे पर न्यायिक सलाह ली जाएगी. जिस तरीके से फ्यूचर गेमिंग से पैसे लिए गए हैं. ठीक उसी तरह महादेव ऐप से भी पैसे लिए गए हैं, इसलिए कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH