छत्तीसगढ़ - अचार संहिता से ठीक पहले साय सरकार ने बदला तीन अधिकारियों का प्रभार , आदेश जारी
रायपुर , 16-03-2024 8:49:40 PM
रायपुर 16 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज से अचार संहिता लगने जा रही है। अचार संहिता लगने से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के साय सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन फसरों का तबादला कर दिया है।
कुछ देर पहले मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक अविनाश भोई को कोंडगांव जिला पंचायत CEO बनाया गया है। वहीं निर्भय कुमार साहू अपर कलेक्टर कबीरधाम और नीलम टोप्पो को रायपुर मंत्रालय बुलाया गया है।
















