छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , विभागीय मंत्री ने दी यह जानकारी
रायपुर , 12-03-2024 7:41:10 PM
रायपुर 12 मार्च 2024 - छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ बालोद जिले में होगा. इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
सरकार के इस सौगात को लेकर वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कृषक उन्नति योजना को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के अन्नदाताओं को वादा किया था. किसानों का 3100 रुपये क्विंटल में धान खरीदेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रावधान किया है. किसानों को अंतर राशि 917 रुपये किसानों के खातों में जाएगा. भाजपा सरकार जनता के हर वादे को संकल्पित होकर पूरा करेगी।
















