छत्तीसगढ़ - चौकीदार और स्वीपर के 880 पदों के लिए 07 लाख आवेदन , विभाग के फुले हाथ-पैर

रायपुर , 09-03-2024 2:04:18 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चौकीदार और स्वीपर के 880 पदों के लिए 07 लाख आवेदन , विभाग के फुले हाथ-पैर
रायपुर 08 मार्च 2024 - छत्तीसगढ़ में निकल रही भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदनों की बाढ़-सी आ रही है। इन आवेदनों को देखकर लगता है कि प्रदेश में बेरोजगारी बहुत है। दूसरा कारण यह भी है कि आवेदन निःशुल्क होने कारण भी ज्यादा अभ्यर्थी आवेदन भर रहे हैं। पिछले वर्ष उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रयोगशाला परिचारक , भृत्य , चौकीदार , स्वीपर के 880 पदों के लिए भर्ती निकाली गई। इन पदों के लिए 07 लाख से ज्यादा आवेदन आ गए।

आवेदनों की बाढ़ देखकर उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती परीक्षा करवाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने भर्ती परीक्षा करवाने के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखा है। अभी तक इन पदों में भर्ती के लिए उच्च शिक्षा विभाग ही भर्ती परीक्षा करवाता था। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से निकाली गई भर्ती में प्रयोगशाला परिचारक के सबसे ज्यादा 430 पद हैं। इसी तरह भृत्य के 210 पद , चौकीदार के 210 और स्वीपर के 30 पद शामिल हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से भृत्य , चौकीदार , स्वीपर के पदों के लिए पांचवीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। इस वजह से भी आवेदन बड़ी संख्या में मिले हैं। वहीं प्रयोगशाला परिचारक के लिए भी 12वीं उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित की गई है। आमतौर पर पांचवीं तक पढ़ाई करना बहुत सामान्य बात है।

भर्ती के लिए 40 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने पिछले वर्ष अक्टूबर में आवेदन मंगाए गए थे। तब यह कहा गया था कि चयन के लिए विभाग की ओर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। विभाग को भी यह अंदाजा नहीं था कि इन पदों के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH