छत्तीसगढ़ - मतदाता सूची में अभी भी जुड़वा सकते है नाम , जाने क्या है प्रक्रिया
रायपुर , 07-03-2024 5:10:08 PM
रायपुर 07मार्च 2024 - मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। सामान्यत: यह माना जाता है कि अब मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ेंगे पर ऐसा नहीं है। अब भी ऐसे पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं जो किसी कारण से अभियान के दौरान आवेदन नहीं कर सके थे। चुनाव आयोग ऐसे सभी मतदाताओं को नामांकन जमा होने की अंतिम तिथि के दस दिन पूर्व तक सूची में नाम जुड़वाने का अवसर देता है।
आयोग ने यह सुविधा भी दी है कि ऐसे सभी व्यक्ति जिनकी आयु 01 अप्रैल , 01 जुलाई और 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, वे अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बूथ लेवल आफिसर को आवेदन देने के साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप तथा वोटर पोर्टल (http://voters.eci.gov.in) से आनलाइन आवेदन भरा जा सकता है।
















