छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगा महतारी वंदन योजना का पैसा , विभागीय मंत्री ने बताई संभावित तारीख
रायपुर , 06-03-2024 11:15:04 PM
रायपुर 06मार्च 2024 - PMO की तरफ से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए हरी झंडी अगर मिलती हैं तो संभवतः 10 मार्च को सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह कहना हैं विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का। इससे पहले उन्होंने बताया कि पहले हुई तारीख में बदलाव किया गया हैं। यानी 7 मार्च को राशि का अंतरण नहीं किया जाएगा।
चूंकि 12 मार्च को किसानों के बोनस राशि वितरण का कार्यक्रम भी तय हैं लिहाजा माना जा रहा हैं कि इस कार्यक्रम से पहले ही महतारियों को उनके खाते में राशि भेज दी जाएगी। बता दें कि मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना को प्रदेश भर में लागू कर दिया हैं।
पिछले महीने की 20 फरवरी को आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को योजना के लिए पात्र पाया गया हैं जिन्हें 1000 रुपये प्रतिमाह उनके डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
















