छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट पर प्रत्याशी का एलान ?? , सक्ती से गुहाराम का ठीक हुआ कट , देखे लिस्ट
रायपुर , 03-03-2024 12:34:09 AM
रायपुर 02 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है।
भाजपा कार्यालय से जारी लिस्ट के मुताबिक बस्तर से महेश कश्यप को टिकट दी गई है। वहीं महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी , दुर्ग से विजय बघेल , राजनांदगांव से संतोष पाण्डेय , रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल , बिलासपुर से तोखन साहू , जांजगीर से श्रीमती कमलेश जांगड़े , कोरबा से सरोज पाण्डेय , रायगढ़ से राधेश्याम राठिया , सरगुजा से चिंतामणि महाराज को टिकट दिया गया है।
















