छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के मरीज , इन 07 जिलों में हुई संक्रमितों की पुष्टि
रायपुर , 29-02-2024 12:05:08 AM
रायपुर 28 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं. प्रदेश के 7 जिलों में कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने कहा है. दुर्ग से सर्वाधिक 6 और रायपुर से 3 नए मरीज की पहचान की गई है।
वहीं बिलासपुर-सुकमा से 2-2, सारंगढ़, राजनांदगांव और महासमुंद से 1-1 मरीज मिले हैं. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 70 पहुंच गई है. वहीं कुल 12 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
















