छत्तीसगढ़ - बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मार कर की हत्या , पुलिस जाँच में जुटी

रायपुर , 26-02-2024 4:53:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मार कर की हत्या , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर 26 फरवरी 2024 - राजधानी रायपुर में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घर में गोली चलने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देर रात हुए इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गयी। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपी शख्स फरार हो गया था, जिसे देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से पिस्टल जब्त किया है। गोलीकांड का ये मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक विधानसभा थाना क्षेत्र के सफ़ायर ग्रीन फ़ेज़ 2 आवासीय कॉलोनी में ये घटना रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला पीयूष झा अपने भाई पराग झा के साथ ड्रोन रिपेयर का काम करता था। दोनों भाईयों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। मृतक पराग झा की मां ने बताया कि रविवार की रात भी दोनों भाईयों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गया था। जिसके बाद तैश में आकर पीयूष झा ने अपने छोटे भाई पराग झा पर पिस्टल से गोली चला दी। इस घटना में पराग झा की मौके पर ही मौत हो गयी। 

घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर तुरंत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, थाना प्रभारी विधानसभा दीपक पासवान घटना स्थल पर पहुँचे। मौके पर मृतक की मां से घटना की जानकारी लेने के बाद तत्काल क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपी के कार का नंबर एवं मोबाइल नंबर सभी थानों में दिया गया। पुलिस की इस तत्परता से फरार आरोपी पीयूष झा को डीडीनगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत लेकर उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी ज़ब्त कर लिया है। पिस्टल लाइसेंसी है या फिर आरोपी ने किसी अन्य से हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए मांगा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH