छापेमारी पर UPDATE - ACB/EOW ने जारी किया प्रेसनोट , जप्त समान और छापे की बताई डिटेल

रायपुर , 26-02-2024 5:55:04 AM
Anil Tamboli
छापेमारी पर UPDATE - ACB/EOW ने जारी किया प्रेसनोट , जप्त समान और छापे की बताई डिटेल
रायपुर 26 फरवरी 2024 - शराब घोटाले को लेकर EOW में दर्ज केस को लेकर सुबह से ही  EOW / ACB की टीम एक्शन में है। राज्य के कई हाईप्रोफाइल अफसरों, उद्योगपतियों के साथ शराब कंपनियों में छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इस मामले में अब EOW/ACB की तरफ से अधिकारिक जानकारी साझा की गयी है। EOW / ACB की तरफ से बताया गया है कि 13 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और जानकारी मिली है, जिसका आकलन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में कम्प्युटर , CPU व अन्य डिजीटल रिकार्ड बरामद किये गये हैं, जिनमें प्रकरण से संबंधित डाटा व जानकारियां दर्ज होने की उम्मीद है।

EOW/ACB की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति में ये कही गयी है बातें

छत्तीसगढ़, राज्य में मदिरा के अवैध विकय मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन पर से EOW / ACB, रायपुर में अपराध क्रमांक 04/2024, धारा-7, 12 भ्र.नि.अधि. 1988 यथासंशोधित भ्र.नि.अधि. 2018 तथा 420, 467, 468, 471, 120बी भा.द.दि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसमें अग्रिम जांच / विवेचना कार्यवाही करते हुए EOW/ ACB द्वारा प्रकरण में माननीय विशेष न्यायालय रायपुर से संबंधित संदेहियों के स्थानों एवं प्रतिष्ठानों की तलाशी हेतु दिनांक 24.02.2024 को विधिवत तलाशी वारण्ट प्राप्त किया गया। 

उपरोक्त तलाशी वारण्टों के निष्पादन हेतु आज दिनांक 25.02.2024 को संबंधित 13 संदेहियों के निवास, कार्यालय, प्रतिष्ठानों व अन्य अलग-अलग स्थानों पर ईओडब्ल्यू / एसीबी की 13 टीमों के द्वारा विधिवत तलाशी कार्यवाही प्रातः समय 06:00 बजे से प्रारंभ की गई है। इन स्थानों पर रेड कार्यवाही की जा रही है- (1.) श्री अरूणपति त्रिपाठी, आईटीएस, तत्कालीन विशेष सचिव आबकारी विभाग, एम.डी. छ.ग. राज्य मार्केटिंग कार्पोरेशन के निवास-सेक्टर 9, मिलाई जिला दुर्ग, (2.) श्री निरंजन दास, भा.प्र.से. तत्कालीन आबकारी आयुक्त, आबकारी विभाग, रायपुर के निवास – देवेंद्र नगर रायपुर, (3.) श्री सौरभ बख्शी, तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा के निवास कोरबा, (4.) श्री अनिल टुटेजा, तत्कालीन सयुंक्त सचिब, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के निवास – फरिस्ता नर्सिंग होम के बाजू कटोरा तालाब रायपुर, (5.) श्री विवेक ढांढ, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव, छ०ग० शासन के निवास – पुराने पी.एच.क्यू. के पास रायपुर (6.) श्री अशोक कुमार सिंह, आबकारी अधिकारी के निवास- आकृति विहार, अमलीडीह रायपुर, (7.) श्री अनवर बेबर के निवास ढेबर प्लाजा बैरन बाजार रायपुर, (8.) श्री अरविंद सिंह के निवास-मेट्रोहेग्जा अवंति विहार रायपुर, (9.) श्री राजेंद्र जायसवाल, मेसर्स वेलकम डिस्टलरी के ऑफिस अग्रसेन चौक तथा ग्राम छेरका, बिलासपुर, (10.) मेसर्स विधु गुप्ता, मेसर्स प्रिज्म होलोग्राम एण्ड सिक्युरिटी प्रा लि पता-एच-601 वृद्धा सिटी सेक्टर-5 ग्रेटर नोयडा (उ0प्र0), (11.) श्री भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया, मेसर्स भाटिया वाईन मर्चेट्स पता ग्राम सारागांव जिला बिलासपुर, (12.) श्री नवीन केडिया, मेसर्स छ०म० डिस्टलरी लिमि० पता-इण्डस्ट्रीयल एरिया कुम्हारी तथा (13.) श्री सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स टॉप सिक्युरिटीज, पता-स्वर्णभूमि परिसर रायपुर के नाम शामिल है। अब तक की तलाशी कार्यवाही में प्रकरण से संबंधित उपरोक्त संदेहियों डिस्टलरी प्रतिष्ठानों व कार्यालयों के कब्जे से प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं फाइलें बड़ी संख्या में बरामद किये गये हैं। इसी प्रकार विभिन्न परिसरों से भी बड़ी संख्या में कम्प्युटर-सीपीयू व अन्य डिजीटल रिकार्ड बरामद किये गये हैं, जिनमें प्रकरण से संबंधित डाटा व जानकारियां दर्ज होने की उम्मीद है। इनका प्रकरण की अग्रिम विवेचना में विश्लेषण किया जायेगा जिससे साक्ष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होने की संभावना है। तलाशी हेतु गई टीमों की वापसी उपरांत संपन्न की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त होने पर पृथक से जारी की जायेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH