छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के राज में बार बार बीमार पड़ते थे शराब घोटाले के आरोपी , भाजपा का शासन आते ही,,,

रायपुर , 24-02-2024 6:45:40 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के राज में बार बार बीमार पड़ते थे शराब घोटाले के आरोपी , भाजपा का शासन आते ही,,,
रायपुर 24 फरवरी 2024 - शराब और कोयला घोटाले में लिप्त कई IAS समेत अन्य आरोपी जेल में बंद हैं. कांग्रेस सरकार में VIP सुविधाएं लेने बीमारी पड़कर जेल में बंद 6 आरोपी कई बार अस्पतालों में भर्ती हुए हैं. सूर्यकांत तिवारी और अनवर ढेबर सबसे ज्‍यादा अस्पताल में भर्ती हुए हैं. वहीं प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही ये सभी आरोपी एक भी बीमार नहीं हुए हैं. इस बात की जानकारी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सदन में भाजपा विधायक राजेश मूणत के सवाल पर दी।

दरअसल भाजपा राजेश मूणत ने सदन में सवाल किया कि केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों को क्या विशिष्ट बैरकों में रखते हुए विशेष सुविधाएं दी जा रही है. निरूद्ध आरोपियों में से कितनों को चिकित्सक की सलाह पर अस्पतालों में भर्ती रखा गया. आरोपियों को जेल का सामान्य भोजन के स्थान पर घर का भोजन लेने की सुविधा है. इसके अलावा जेल के आरोपियों को दी जा रही सुविधाओं का अधिकारियों ने कब-कब आकस्मिक निरीक्षण किया।

राजेश मूणत के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि शराब तथा कोयला घोटाले में लिप्त अरोपियों को सामान्य कैदियों की तरह सामान्य बैरकों में रखा गया है. जेल नियमावली के अनुसार बैरको में रखते हुए सुविधाएं दी जा रही है. 6 आरोपियों को चिकित्सक की सलाह पर अस्पतालों में भर्ती रखा गया. आरोपियों को जेल का सामान्य भोजन के स्थान पर घर का भोजन लेने की सुविधा नहीं है. जेल के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपीगणों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में आकस्मिक निरीक्षण नहीं किया है।

जाने कब-कब अस्पताल में भर्ती हुए आरोपी

विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार सूर्यकांत तिवारी को 17 व 18 नंबर 2022 को अंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. 18 से 19 फरवरी 2023, 17 से 29 अप्रैल 2023, 15 मई से 8 जुलाई तक सूर्यकांत तिवारी फिर अंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती रहे।

अनवर ढेबर 14 जून 2023 को अंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती हुए. इसके बाद 22 से 24 जुलाई तक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

त्रिलोक ढिल्‍लन को 22 से 8 जुलाई तक फिर 12 अगस्‍त से 16 अगस्‍त तक अस्‍पताल में रखा गया।

नितेश पुरोहित 14 से 17 जून 2023, 25 जून से 8 जुलाई 2023 और 12 अगस्‍त से 16 अगस्‍त तक अंबेडकर अस्‍पाल में भर्ती रहे।

सुनील अग्रवाल को 8 से 14 दिसंबर 2022 तक फिर 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक अंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद 15 से 16 अप्रैल 2023, फिर 17 मई से 21 जून, 22 जून से 6 जुलाई तक भर्ती कराया गया था।

लक्ष्‍मीकांत तिवारी को 17 जनवरी 2024 को एक निजी अस्‍पताल में ले जाया गया था, जहां 21 जनवरी तक वे भर्ती रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH