छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर बैठे धरने पर , डॉ महंत ने लगाया यह आरोप

रायपुर , 23-02-2024 9:53:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर बैठे धरने पर , डॉ महंत ने लगाया यह आरोप
रायपुर 23 फरवरी 2024 - बैगा आदिवासियों के मौत के मामले में कांग्रेस ने आज विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जहां सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यायिक जांच की मांग की।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को बैगा आदिवासियों की मौत के मामले में विपक्षी सदस्यों ने काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की. गर्भगृह में जाकर नारेबाजी करते हुए तख्ती दिखाते हुए धरने पर बैठे. निलंबन के बाद भी कांग्रेस विधायक काफी देर तक गर्भगृह में नारेबाजी करते रहे।

पोस्टर लेकर सदन से बाहर निकलने के बाद कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने धरना देते हुए प्रदर्शन किया. इसके साथ ही बैगा आदिवासियों की मौत के मामले में आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की।

मामले में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि सरकार हत्या को आत्महत्या साबित करने में लगी है. इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया. हमने सदन में स्थगन प्रस्ताव लाया, जिसे अस्वीकार कर दिया गया. मंत्रियों के क्षेत्र में आदिवासियों की हत्या हो रही है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस ने एक टीम गठित की है. राजनीतिक दबाव के चलते इस घटनाक्रम को दबाया गया. इस घटना के पीछे बड़ा षड्यंत्र है. इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH