PM मोदी इस तारीख को आ सकते है छत्तीसगढ़ , प्रसासन ने शुरू की कार्यक्रम की तैयारी
रायपुर , 23-02-2024 2:49:49 AM
रायपुर 22 फरवरी 2024 - महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। 08 मार्च को इस योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ कर सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। योजना के लिए रायपुर में बड़ा कार्यक्रम कराए जाने की चर्चा है। आला अफसरों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने की संभावना के साथ तैयारी की जा रही है।
इसी दिन पीएम मोदी मध्य प्रदेश में भी एक नई योजना शुरु कर सकते हैं। महतारी वंदन योजना के लिए 8 मार्च की तारीख तय किए जाने के पीछे तर्क यह है कि इस दिन वुमेंस डे मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त देने की तैयारी कर रही है।
















