छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , इस तारीख से बारिश की संभावना
रायपुर , 21-02-2024 3:10:14 AM
रायपुर 20 फरवरी 2024 - पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 व 25 फरवरी को बस्तर क्षेत्र में तथा उसके बाद मध्यम व उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार है। बुधवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा तथा कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे।
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से कुछ जिलों में हल्के बादल छाए है। गुरुवार व शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। प्रदेश भर में मंगलवार को नारायणपुर सबसे ठंडा रहा एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
















