छत्तीसगढ़ - पूर्व आबकारी मंत्री की तबीयत बिगड़ी , एयर एम्बुलेंस से लाया गया रायपुर
रायपुर , 21-02-2024 12:02:58 AM
रायपुर 20 फरवरी 2024 - कांग्रेस नेता कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि प्रदेश के पूर्व उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को अब से कुछ देर पहले जगदलपुर से एयर एम्बुलेंस से रायपुर लाया गया है।
रायपुर आते ही बिना देरी किए उन्हें MMI अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सक परीक्षण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लखमा बस्तर के दौरे पर थे तब उनकी तबीयत बिगड़ी।















