छत्तीसगढ़ - इन जिलों के कलेक्टर सरकार की हिट लिस्ट पर , जल्द हो सकता है बड़ा उलटफेर

रायपुर , 11-02-2024 6:42:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इन जिलों के कलेक्टर सरकार की हिट लिस्ट पर , जल्द हो सकता है बड़ा उलटफेर
रायपुर 11 फरवरी 2023 - कुछ जिलों के कलेक्टर को राज्य सरकार बदल सकती है। हालांकि ये लिस्ट ज्यादा बड़ी नहीं होगी, लेकिन केंद्र से लौटने वाले अफसरों की पोस्टिंग को जोड़ दी जाये, तो लिस्ट 8-10 अफसरों तक जा सकती है। जानकारी के मुताबिक चार से पांच जिलों के कलेक्टर को सरकार बदलने की तैयारी में है। खबर है कि कुछ कलेक्टर के कामों से सरकार खुश नहीं है, तो कुछ की नेता और मंत्रियों से पटरी नहीं बैठ रही है। अलबत्ता कुछ कलेक्टरों को मंत्रालय बुलाया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में नयी सरकार के गठन के बाद 3 जनवरी की रात IAS अफसरों की जम्बों ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई थी। इस लिस्ट में एक साथ 18 जिलों के कलेक्टर समेत कुल 88 IAS और एक IPS अफसर का नाम शामिल था। बड़े पैमाने पर हुई प्रशासनिक सर्जरी के बाद भी कई जिलों के कलेक्टर बचे रह गये थे। चुनाव के वक्त में शिकायत के बावजूद कुछ कलेक्टर अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे थे, लेकिन अब मंत्रियों की शिकायत के बाद उनकी कुर्सी खतरे में आ गयी है।

डिप्टी सीएम के संभाग के जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। वहीं लिस्ट में रायपुर संभाग के भी एक कलेक्टर की चर्चा है। पुरानी सरकार में चुनाव के वक्त कुछ जिलों में महतारी वंदन योजना के फार्म भरवाने को लेकर तनाव की स्थिति भी निर्मित हुई थी। कुछ एक जिलों में कलेक्टर के आदेश पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने ले गई थी। सरकार बदलने के बाद अब वैसे कलेक्टर स्थानीय विधायक और मंत्री के रडार पर है। लिहाजा सरकार द्वारा जारी पहली जम्बो ट्रांसफर लिस्ट में बचे ऐसे कलेक्टर का बदलना अब तय माना जा रहा है।

चर्चा है कि जल्द ही लिस्ट आ सकती है। हालांकि केंद्र से लौटने वाले अधिकारियों की पोस्टिंग का इंतजार अगर सरकार करे तो कुछ दिन का विलंब भी हो सकता है लेकिन ये तय है कि अगले सप्ताह तक लिस्ट को लेकर जरूर कुछ ना कुछ अपडेट सबके सामने होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH