छत्तीसगढ़ - सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली , RPF के जवान की मौत , एक यात्री की हालत नाजुक

रायपुर , 10-02-2024 4:39:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली , RPF के जवान की मौत , एक यात्री की हालत नाजुक
रायपुर 10 फरवरी 2023 - राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टेशन में खड़ी सारनाथ एक्सप्रेस में अचानक गोली चल गयी। सुबह 6 बजें के लगभग हुए इस फायरिंग में RPSF के एक जवान के सीने को गोली चीरते हुए ट्रेन में सो रहे एक यात्री को लग गयी। ट्रेन में गोली चलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी। दोनो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायल जवान की मौत हो गयी, जबकि यात्री की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

घटना रायपुर रेलवे स्टेशन में आज सुबह 6 बजें के लगभग घटित हुई। बताया जा रहा है कि आज तड़के सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर से रायपुर तक RPSF के सब इंस्पेक्टर एस.डी.घोष 4 जवानों के साथ जांच के लिए सवार हुए थे। ट्रेन में अनुरक्षण करने के दौरान सारनाथ एक्सप्रेस रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर सुबह 6 बजेें आकर रूकी हुई थी। इसी दौरान RPSF के जवान कांस्टेबल दिनेश चंद्र के बंदूक़ से अचानक कोच नंबर S-2 से उतरते समय एक्सीडेंटल फायर हो गया।

इस फायरिंग में खुद जवान दिनेश चंद के सीने पर गोली लग गयी। इसके साथ ही गोली ऊपर बर्थ में सो रहे नवरोज़ाबाद निवासी मोहम्मद दानिस के पेट में जा लगी। साइड बर्थ पर सो रहे मोहम्मद दानिस के पिता ने जब गोली चलने की आवाज सुनकर उठे तो उन्होने देखा कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है। 

इस घटना में घायल जवान और यात्री मोहम्मद दानिश को रामकृष्ण हॉस्पिटल में चिंताजनक हालत में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल जवान दिनेश चंद्र की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक जवान राजस्थान का निवासी था। वहीं घायल यात्री का उपचार जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH