छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बदला पूर्व की भूपेश सरकार का एक और फैसला , अब लिया यह निर्णय

रायपुर , 10-02-2024 1:09:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बदला पूर्व की भूपेश सरकार का एक और फैसला , अब लिया यह निर्णय
रायपुर 09 फरवरी 2024 - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सरकार ने राजिम पुन्नी मेला का नाम फिर से राजिम कुंभ (कल्प) करने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार विधानसभा के मौजूद बजट सत्र में ही संशोधन विधेयक लाएगी।

अफसरों ने बताया कि कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के शहर राजिम के वैभव को फिर से स्थापित करने के लिए राजिम कुंभ (कल्प) की फिर से शुरूआत करने का निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में राजिम माघी पुन्नी मेला के स्थान पर राजिम कुंभ (कल्प) मेला आयोजित करने का फैसला लिया गया है। 

इसके लिए छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला अधिनियम 2006 को संशोधित करने हेतु "छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला' (संशोधन विधेयक 2024) के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। राजिम कुंभ (कल्प) की फिर से शुरूआत होने से राजिम मेले की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बता दें कि राजिम में होने वाले मेला को डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कुंभ का स्वरुप देने की शुरुआत की थी। तब बृजमोहन अग्रवाल ही धर्मस्व मंत्री थे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने 2019 में संशोधन विधेयक लाकर राजिम कुंभ का नाम राजिम पुन्नी मेला कर दिया। 2005 में राजिम मेला को कुंभ नाम दिया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH