छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
रायपुर , 08-02-2024 5:06:55 PM
रायपुर 08 फरवरी 2024 - हाईवा की ठोकर से बाइक चालक की मौत हो गई। मामला अभनपुर थाने का है। जानकारी के मुताबिक खुशीराम पटेल अपने साथी कुलेश यादव के साथ प्लेटिना क्रमांक CG 05 E 0802 से काम करने गांव से नायक बांधा जा रहा था। कठिया मोड ओवरब्रिज के पास पँहुचा ही था कि राजिम तरफ से आ रही हाईवा क्रमांक CG 04 PB 1684 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया।
जिससे बाइक प्लेटिना क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में खुशीराम पटेल के सिर, शरीर में गंभीर चोंट आने से मौके पर ही मौत हो गई है। वही पीछे बैठे कुलेश यादव को चोंटे आई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।















