छत्तीसगढ़ - बच्चा खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 02 महिलाओं सहित 06 गिरफ्तार

रायपुर , 03-02-2024 6:34:03 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बच्चा खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 02 महिलाओं सहित 06 गिरफ्तार
रायपुर 03 फरवरी 2024 - राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्चों की खरीदी-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी महिला गरीब परिवार से बच्चा खरीदकर उसे महंगे दामों में बेच दिया करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला सहित छह लोगों को सिविल लाइन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला के कब्जे से एक बच्चे को भी बरामद किया है।

दरअसल, रायपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजधानी में एक गिरोह के द्वारा बच्चों की खरीद - फरोख्त की जा रही है। इस सूचना पर आईजी रतन लाल डांगी ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश SSP प्रशांत अग्रवाल को दिए। पुलिस ने इस गिरोह पर नजर रखी और जैसे ही महिला एक बच्चे और उसके परिजनों को लेकर सिविल लाइन क्षेत्र पहुंची तो पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया। साथ ही बच्चा बेचने आये परिजनों को भी पकड़ा है।

पकड़ी गई महिला का नाम यशोदा नायक और सुशीला नायक है। महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो ऐसे परिवार की तलाश करती थी जो बेहद ही गरीब है और आर्थिक रूप से कमजोर हो। ऐसे गरीब परिवार को पैसों का लालच देकर उनसे डेढ़ लाख में उनका बच्चा खरीद लेते थे। उसके बाद उस बच्चे को पांच लाख में दूसरे को बेच देते थे।

यशोदा ने पुलिस को बताया कि इस काम के लिए उसने अपने साथ सुशीला नायक को भी साथ रखी थी। सुशीला को बच्चा लाने पर 3.5 लाख रूपये देने का लालच उसने दिया था। सुशीला ही बच्चों की खोजबीन करती थी।

सुशीला अपने पहचान वालों को पैसे का लालच देकर फर्जी गोदनामा में बच्चा लाती थी। इसी तरह से सुशीला बच्चे की तलाश करते हुए दुर्ग पहुंची। यहां एक गरीब परिवार से मिलकर उन्हें 1.5 लाख रूपये में अपने 4 माह के बच्चे को बड़े परिवार में देने का झांसा दिया। सुशीला की बातों में आकर बच्चे के पिता द्वारा अपना बच्चा 1.5 लाख रूपये में देने को राजी हुआ। जिसके बाद बच्चे और उसके परिवार के साथ महिला रायपुर के सिविल लाईन पहुंची। इधर रायपुर पुलिस को महिला तस्कर की जानकारी मिलते ही बाल विकास विभाग मे समन्वय कर गिरोह को पकड़ा गया। महिला एवं विकास विभाग द्वारा आरोपियों से पूछताछ के बाद थाना सिविल लाईन को सौंप दिया गया।

थाना सिविल लाईन में यशोदा नायक, सुशीला नायक निवासी रायपुर, बच्चे के पिता व उसके 3 रिश्तेदारों सहित 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 370, 34 भादवि. व जे.जे. एक्ट 2015 की धारा 80, 81 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH