छत्तीसगढ़ - अब साल में दो बार होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा , इसी सत्र से लागू होगा नियम
रायपुर , 02-02-2024 3:23:25 AM
रायपुर 01 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है। पहली बोर्ड परीक्षा में प्राप्त नंबरों से असंतुष्ट विद्यार्थी दूसरी बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। जिस परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक होंगे, वही बोर्ड की परीक्षा मानी जाएगी यह इसी सत्र से लागू होगा और पूरक परीक्षा बंद हो जाएगी।
बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा करवाने की अधिसूचना माशिमं फरवरी में जारी कर सकता है राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत वर्ष में दो बार परीक्षा लेने का प्रविधान है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली परीक्षा 01 मार्च से शुरू होगी। दूसरी परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह अथवा जुलाई में हो सकती है। अभी तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इसे लागू नहीं कर पाया है। संभवत: अगले सत्र से लागू करेगा।















