छत्तीसगढ़ - चार्जिंग के दौरान ओला ई स्कूटर में ब्लास्ट , पूरा घर जलकर राख , दंपति भी घायल

रायपुर , 01-02-2024 1:21:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चार्जिंग के दौरान ओला ई स्कूटर में ब्लास्ट , पूरा घर जलकर राख , दंपति भी घायल
रायपुर 31 जनवरी 2024 - टिकरापारा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में चार्जिंग के दौरान ओला स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इससे आग चारों तरफ फैल गई और आंगन से बढ़कर दो मंजिला इमारत तक पहुंच गई। आग में डाक्टर दंपति सहित तीन लोग झुलस गए। घटना के दौरान सात लोग मौजूद थे। 

आग की चपेट में आने से मकान के खिड़की-दरवाजे समेत कई सामान जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार टिकरापारा के कृष्णा नगर में 38 वर्षीय डा. फैजान का दो मंजिला मकान है वह वहां पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार - बुधवार की रात के करीब डेढ़ बजे ओला स्कूटर को चार्जिंग पर लगाकर वे सोने चले गए। आंगन में तीन और दोपहिया गाड़ी खड़ी थी। तभी सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास स्कूटर की बैटरी ब्लास्ट हो गई। 

आंगन में खड़ी तीनों गाड़ियां आग की चपेट में आ गई। धीरे-धीरे आग फैलकर मकान के खिड़की-दरवाजों तक पहुंची। जब तक घर पर सो रहे लोगों की नींद खुली तब तक आग चारों तरफ फैल गई थी। घटना में फैजान , पत्नी यास्मीन खान और मां को हाथ-पैर में चोटें आई हैं। धुंआं के कारण बाकी सदस्यों को भी तकलीफ हुई है। सभी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH