छत्तीसगढ़ - IT के छापे के दौरान बिगड़ी पूर्व खाद्य मंत्री की तबियत , डॉक्टरों की टीम पँहुची
रायपुर , 31-01-2024 5:39:09 PM
रायपुर 31 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की तबियत बिगड़ गई है। सूचना के बाद डॉक्टरों की टीम पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर पहुंचे। जहां उनका इलाज जारी है।
बता दें कि आज ही आयकर विभाग की टीम ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर स्थित केना बांध इलाके स्थित और रायपुर विधायक कालोनी स्थित पूर्वमंत्री अमरजीत भगत के घर पर आईटी की दबिश दी है और लगातार पूछताछ कर रही है। इसी दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
बता दें कि पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर छापा मारने के बाद कई दस्तावेज की जांच की। जिसके बाद अब टीम बैंक खाता की जानकारी लेकर SBI बैंक के लिए रवाना हो गए हैं। गौरतलब है कि टीम कल रात से ही रवाना कर दी गई थी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के IT टीम की संयुक्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि 10 से अधिक अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।















