पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब नही लडेंगे विधानसभा चुनाव , हाईलेवल मीटिंग में हुआ फैसला

रायपुर , 26-01-2024 11:21:57 PM
Anil Tamboli
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब नही लडेंगे विधानसभा चुनाव , हाईलेवल मीटिंग में हुआ फैसला
रायपुर 26 जनवरी 2024 - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व मंत्री मो. अकबर ने राजनांदगांव सीट से रखा, जिसका समर्थन राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायकों ने किया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली हाईकमान की ओर से भूपेश बघेल को चुनाव लड़ाने की हरी झंडी मिल चुकी है. बैठक में कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , PCC चीफ दीपक बैज और अन्य सदस्य मौजूद थे।

कांग्रेस की लोकसभा वार बैठक लगातार जारी है. वरिष्ठ नेताओं काे लोसकभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा गया है. इसमें भूपेश बघेल को राजनांदगांव, ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से लड़ाने का प्रस्ताव रखा गया. कांकेर से मोहन मरकाम , जांजगीर से शिव डहरिया को लड़ाने का सुझाव दिया गया. वहीं कोरबा से ज्योत्सना महंत , बस्तर से दीपक बैज का नाम सुझाया गया है।

दोपहर 3 बजे तक 5 लोकसभा सीटों की चर्चा पूरी हो चुकी थी. बैठक की शुरुआत रायपुर लोकसभा से हुई. रायपुर के बाद दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव और बिलासपुर सीट पर चर्चा हुई. कमेटी की ओर से लोकसभा वार दावेदारों के नाम मांगे गए. कुछ मौजूदा विधायकों से चुनाव लड़ने को लेकर राय मांगी गई. वहीं कुछ पूर्व विधायकों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. कुछ नेताओं की ओर से यह भी सुझाव दिया गया है कि पूर्व मंत्रियों को चुनाव लड़ाया जाना चाहिए।

अलग-अलग नेताओं की ओर से कई नाम बैठक में सुझाए गए. जैसे पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक भोलाराम साहू, हर्षिता स्वामी बघेल , पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर , गुरुमुख सिंह होरा, अमितेष शुक्ला, कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला, अमरजीत चावला सहित कई और नाम हैं.

अभी बस्तर, कांकेर, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर, कोरबा सीट पर चर्चा बाकी है. इन सीटों में कांग्रेस से दो मौजूदा सांसद दीपक बैज और ज्योत्सना महंत के नाम स्वाभाविक रूप से शामिल हैं. इसके साथ ही पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व विधायक संतकुमार नेताम , कांग्रेस नेता बीरेश ठाकुर, विधायक अनिला भेड़िया जैसे नाम की भी चर्चा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH