छत्तीसगढ़ - जांजगीर , सक्ती सहित इन जिलों में बारिश की संभावना , मौषम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर , 21-01-2024 7:53:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जांजगीर , सक्ती सहित इन जिलों में बारिश की संभावना , मौषम विभाग ने जारी की चेतावनी
रायपुर 21 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में बीती रात से कई जिलों में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश के कई इलाकों में दो दिन से धूप नहीं निकलने और आज अचानक हुई बारिश से राजधानी रायपुर सहित आसपास के कई जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है. राजधानी रायपुर का भी अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में और सर्दी बढ़ेगी. रविवार को कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी आने के कारण रविवार को आंशिक रूप से कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही रायपुर , दुर्ग , राजनांदगांव , बलौदाबाजार और जांजगीर , सक्ती जिले में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी. वहीं सर्द हवा का दौर फिलहाल जारी रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि, दक्षिण हवा के आगमन की निरंतरता बनी हुई है, जिसका असर मध्य इलाके में नजर आ रहा है. इसके प्रभाव से दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे जा चुका है और ठंड का प्रभाव महसूस हो रहा है. हवा की दिशा अनियमित है, जिसके कारण रात का पारा सामान्य से अधिक है और सुबह के वक्त काफी देर तक कोहरा असर दिखा रहा है

तापमान सामान्य से चार डिग्री कम होने और लगातार गहरे बादल छाए रहने की वजह शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है. शहरी इलाकों की तुलना में इसका प्रभाव आउटर में अधिक महसूस हो रहा है और लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े की आवश्यकता हो रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH