छत्तीसगढ़ - अब ननकी काका ने इस महिला अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा , CM से की तत्काल हटाने की मांग

रायपुर , 14-01-2024 6:39:03 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अब ननकी काका ने इस महिला अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा , CM से की तत्काल हटाने की मांग
रायपुर 14 जनवरी 2024 - पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ SDM ऋचा सिंह पर विधानसभा चुनाव के समय नियम विरूद्ध तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने एवं अपने पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर SDM का अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की है।

पत्र में ननकीराम कंवर ने बताया है कि कटघोरा में पदस्थ एसडीएम ऋचा सिंह हमेशा अपने कार्यकाल एवं पदस्थ स्थान पर विवादित रही है. आम नागरिकों से इनका व्यवहार अच्छा नहीं रहा है. इसके साथ ही कटघोरा जनपद की शासकीय भूमि कब्जा करवाना एवं भू-माफियाओं को सहयोग देना इनके कार्यकाल की पहली प्राथमिकता रही है. इनके द्वारा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की मदद करने की नियत से SECL गेवरा , कुसमुंडा ग्राम मलगांव में निवास करने वाले आदिवासी ग्रामीणों को अपने पद का दुरूपयोग करते हुए चुनाव आचार संहिता के समय कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर उनके द्वारा निवास करने वाले मकान को पुलिस का सहारा लेकर तोड़ने की कार्यवाही कई बार की गई है. वर्तमान में भी एसडीएम कटघोरा द्वारा मकान तोड़ने का प्रयास बार-बार किया जा रहा है, जो नियम विरूद्ध है।

ननकीराम ने पत्र में आगे बताया, इस संबंध में मेरे द्वारा चुनाव के दौरान विधानसभा कार्यालय रायपुर एवं दिल्ली को भी इस संबंध में अवगत कराया गया था. कलेक्टर कोरबा को भी इस संबंध में मौखिक रूप से कई बार बताया गया, परंतु आज तक SDM कटघोरा को हटाया नहीं गया है. इसके कारण कभी भी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

अतः अनुरोध है कि कटघोरा SDM ऋचा सिंह द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने की नियत से कार्य किया गया है एवं अपने पदस्थी स्थान पर हमेशा विवादित रही है. ऐसे विवादित अधिकारी का तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण करने का निर्देश दे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH