छत्तीसगढ़ में तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना , 4714 लोगो की जाँच में इतने नए मरीज की पहचान
रायपुर , 12-01-2024 4:40:18 PM
रायपुर 12 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों को लेकर बुलेटिन जारी किया गया है जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 4714 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 18 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 8 जिलों से कोरोना के नए मरीज पाए गए है तथा शेष जिलों में कल कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.38 प्रतिशत है।
प्रदेश के सुकमा जिले से 04 , रायगढ़ से 04 , बालोद से 03 , बस्तर से 03 , दुर्ग से 01 , बेमेतरा से 01 , कांकेर से 01 , बलौदाबाजार से 01 नए मरीजो की पहचान हुई है।
















