छत्तीसगढ़ में बुधवार से अनिश्चितकालीन के लिए थम जाएंगे बस , ट्रक के पहिये , जाने क्या है वजह

रायपुर , 10-01-2024 7:11:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बुधवार से अनिश्चितकालीन के लिए थम जाएंगे बस , ट्रक के पहिये , जाने क्या है वजह
रायपुर 10 जनवरी 2024 -  छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को प्रदेश भर के बस , ट्रक और हाइवा के पहिए ​थमेंगे। नए कानून हिट एंड रन के विरोध में छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ ने हड़ताल करने का फैसला लिया है। पुलिस प्रशासन के साथ बैठक भी बेनतीजा रही। समझाइस और आश्वासन के बाद भी ड्राइवर नहीं माने।

बताया जा रहा है कि बैठक में हिट एंड रन का कानून वापस नहीं लेने पर हड़ताल करने की सहमति बनी है। साथ ही वाहनों की चाबी ट्रांसपोर्टर को सौंपी जाएगी। दरअसल, ड्राइवर यूनियन की हड़ताल के चलते प्रदेश के साथ ही देशभर में वाहनों के पहिए थम गए थे। सड़क के रास्ते 3 दिन माल परिवहन बंद होने से कालाबाजारी और राशनिंग शुरू हो गई थी। इसके बाद केंद्रीय गृह सचिव ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों को बुलवाकर हिट एंड रन कानून को लागू नहीं करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ड्राइवर काम पर वापस लौटे थे।

अब छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने सभी ड्राइवर साथियों से कहा है कि आप अपनी गाड़ी अपने मालिक के घर या ऑफिस पर खड़ी करके आप सुरक्षित अपने घर आ जाएं, क्योकि सरकार की तरफ से यह काला कानून वापस नहीं लिया गया है और ना हमें लिखित में दिया गया है और जब तक हमें लिखित में नहीं देंगे तब तक स्टेरिंग छोड़ो आन्दोलन जारी रहेगा।

जो ड्राइवर भाई गाड़ी चलाते हैं और रास्ते में अगर कोई बात होती है तो उसके जिम्मेदार स्वयं होंगे. अगर कोई बात होती है तो ऑल इण्डिया ड्राइवर एसोसिएशन से कोई मतलब नहीं होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH