छत्तीसगढ़ - 10वी और 12वी बोर्ड के परीक्षार्थियों को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दी बड़ी राहत , पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 05-01-2024 6:50:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 10वी और 12वी बोर्ड के परीक्षार्थियों को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दी बड़ी राहत , पढ़े पूरी खबर
रायपुर 05 जनवरी 2024 - 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले दूरदराज के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार उन्हें परीक्षा देने के लिए पांच किमी से अधिक दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अधिकारियों की टीम जहां के परीक्षार्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, उन क्षेत्रों को चिन्हित कर रहे हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से भी इस संबंध में जानकारी मांगी जा रही है। फिर सुविधा अनुसार नए परीक्षा केंद्र बनाने की योजना है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए माशिमं ने तैयारी शुरू कर दी है। माशिमं के अनुसार प्रदेशभर में 40 से 50 परीक्षा केंद्र बढ़ सकते हैं। इसके लिए स्कूलों का चयन भी किया जा रहा है।

सभी संभागों में भी इस बार परीक्षा केंद्र बढ़ेंगे। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए भी इस पर निर्णय लिया जाएगा। परीक्षा केंद्र बढ़ाने से छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी क्योंकि कई बार देखने में आया है कि दूरी अधिक होने के कारण परीक्षार्थी केंद्र तक नहीं पहुंच पाते थे।

अधिकारियों के मुताबिक इस बार ऐसे जगहों को चिन्हांकित किया जा रहा है जहां यातायात के साधन बस, टैक्सी नहीं हैं या बहुत कम हैं, ताकि यहां के बच्चों को परीक्षा देने में ज्यादा परेशानी ना हो। सबसे ज्यादा बस्तर, सरगुजा क्षेत्र को प्राथमिकता में रखकर नए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

परीक्षा केंद्र नजदीक होने से परीक्षार्थियों के समय की बचत होगी। बोर्ड परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से है, जो दोपहर 12.14 बजे तक चलेगी। इससे परीक्षा केंद्र पास में होने से बच्चों को समय पर पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH